home page

हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिरसा जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने 4 पदक जीते

 | 
news
Mahendra india news, new delhi

स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (ए एफ आई) ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान के कुशल निर्देशन में किया गया।

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 4 अप्रैल से 5 अप्रैल तक 2 दिवसीय आयोजन करण स्टेडियम करनाल में किया गया। इस चैंपियनशिप में समस्त हरियाणा राज्य के जिलों के लडका एवं लडकी एथलीट खिलाडी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सिरसा जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक सहित कुल 4 पदक जीते।

प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप करण स्टेडियम करनाल में सिरसा जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने अपनी अच्छी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 4 पदक जिले को जीतकर दिए। हरमन ने 3000 मीटर स्टेपल चेज इवेंट में स्वर्ण पदक और गायत्री ने रजत पदक जीता और देवेंद्र कौर ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं हाई जंप इवेंट में जीविका ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।


पदक विजेता खिलाड़ियों को एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया।