home page

हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिरसा जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक

 | 
Athletes from Sirsa district won 7 medals in the Haryana State Senior Athletics Championship
mahendra india news, new delhi

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 2 दिवसीय आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया गया।

प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स ने बताया कि  देवेंद्र कौर ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक,1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, गायत्री ने 3 किलोमीटर स्टेपल चेज इवेंट में स्वर्ण पदक, कशिश ने लांग जंप इवेंट में स्वर्ण पदक, पूजा ने 5 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक और 10 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक जीते एवं जसपाल कौर ने 20 किलोमीटर रेस वाक इंवेंट कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

यशपाल चोपडा मुख्य चयनकर्ता एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया स्टेट चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप उड़ीसा भुवनेश्वर में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियम अनुसार भाग लेंगे।