home page

भारतीय खेल जगत के कुशल खेल प्रशासक सुरेश कलमाड़ी के निधन पर एथलेटिक्स हरियाणा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 | 
Athletics Haryana pays heartfelt tribute to Suresh Kalmadi, a renowned sports administrator of the Indian sports world, on his demise
mahendra india news, new delhi

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने सुरेश कलमाड़ी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि सुरेश कलमाड़ी एक प्रमुख खेल प्रशासक थे,जिन्होंने भारतीय खेल प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 1996 से 2011 तक भारतीय ओलंपिक संघ (I O A) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और इस दौरान उन्होंने भारतीय खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।


दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने सुरेश कलमाड़ी के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए बताया कि सुरेश कलमाड़ी ने एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया और इंटरनेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन (I A A F) व आईएएएफ की परिषद के सदस्य भी रहे।उन्होंने 2010 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।


प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने सुरेश कलमाड़ी के लिए शोक संदेश में बताया कि अभिनव बिंद्रा का स्वर्ण पदक उनके कार्यकाल में भारत ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता।
उन्होंने पुणे में एथलेटिक्स और खेल अवसंरचना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पुणे इंटरनेशनल मैराथन की शुरुआत की।

WhatsApp Group Join Now

राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य ने स्वर्गीय सुरेश कलमाड़ी पूर्व भारतीय ओलम्पिक संघ अध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुरेश कलमाड़ी का निधन एक युग का अंत है। उनकी खेल के प्रति समर्पण,नेतृत्व और प्रेरणा हमेशा याद रहेगी। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

मिटान ने बताया कि भारत में खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल संरचना को मजबूत बनाया और  खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं प्रदान करने का कार्य किया एवं खेल को शिक्षा का हिस्सा बनाया और युवाओं को खेल में प्रेरित किया। सुरेश कलमाड़ी की याद में खेल को आगे बढ़ाएं और भारत को खेल में नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएं।