home page

मजदूरों के हकों पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं, श्रम विभाग की लापरवाही अब नहीं चलेगी: डॉ. कृष्ण जमालपुर

 | 
Attacks on workers' rights will not be tolerated; negligence by the Labour Department will no longer be accepted: Dr. Krishna Jamalpur

mahendra india news, news, new delhi
बहुजन समाज पार्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. कृष्ण जमालपुर, प्रदेश अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी, हरियाणा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. राम जी गौतम, राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय को-आॅर्डिनेटर (हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली एवं मध्यप्रदेश), बहुजन समाज पार्टी, अतिविशिष्ट अतिथि मा. सी. पी. सिंह, केंद्रीय प्रभारी, हरियाणा एवं राजस्थान, विशिष्ट अतिथि महेन्द्र सिंह धानियां, प्रदेश प्रभारी, हरियाणा रहे।

हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर ने हरियाणा सरकार एवं श्रम विभाग पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश के लाखों निर्माण एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूर पिछले एक वर्ष से अपने ही अधिकारों के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। जिन मजदूरों के पसीने और मेहनत से हरियाणा के शहर, सड़कें, भवन और उद्योग खड़े हुए, आज वही मजदूर सरकारी उदासीनता और श्रम विभाग की बदहाल कार्यप्रणाली का सबसे बड़ा शिकार बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि श्रम विभाग का पोर्टल लंबे समय से प्रभावी रूप से बंद पड़ा है, जिसके कारण मजदूरों को मिलने वाली दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी तरह ठप हो गया है। हजारों नहीं बल्कि लाखों श्रमिक परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार और विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण किए बैठे हैं। यदि योजनाओं का लाभ देना ही नहीं था, तो मजदूरों का पंजीकरण कराकर उनसे उम्मीदें जगाने का क्या औचित्य था? डॉ. कृष्ण जमालपुर ने कहा कि श्रम विभाग की यह कार्यप्रणाली मजदूर विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। पिछले लगभग 12 महीनों से मजदूरों के लेबर कार्ड से संबंधित विभिन्न लाभ, सहायता राशि एवं कल्याणकारी योजनाएं लंबित हैं। मजदूर लगातार कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन और तारीखें मिल रही हैं।

WhatsApp Group Join Now

यह व्यवस्था गरीब एवं मेहनतकश समाज के साथ अन्याय ही नहीं बल्कि उनके संवैधानिक अधिकारों का भी उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय सरकार मजदूरों और गरीबों की हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन सत्ता मिलने के बाद उन्हीं मजदूरों की आवाज को अनसुना कर दिया जाता है। यदि सरकार वास्तव में श्रमिक हितैषी होती, तो श्रम विभाग का पोर्टल महीनों तक बंद नहीं रहता और मजदूरों के हक लंबे समय तक लंबित नहीं पड़े रहते। डॉ. कृष्ण जमालपुर ने कहा कि प्रदेशभर के निर्माण मजदूर, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक और उनके परिवार गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई, इलाज, विवाह, मातृत्व सहायता, पेंशन तथा अन्य योजनाओं का लाभ रुक जाने से हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। इसके बावजूद सरकार की संवेदनहीनता लगातार बनी हुई है। यह स्थिति किसी भी लोकतांत्रिक सरकार के लिए शर्मनाक है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बहुजन समाज पार्टी मजदूरों के अधिकारों पर किसी भी प्रकार का कुठाराघात बर्दाश्त नहीं करेगी।

यदि सरकार और श्रम विभाग ने शीघ्र प्रभाव से पोर्टल चालू कर लंबित योजनाओं का भुगतान शुरू नहीं किया, तो बसपा मजदूरों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह राठी, प्रभारी कालांवाली रविन्द्र पाल, जिला महासचिव रामनिवास जोधकां, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला सचिव मास्टर रामभगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य गुरदीप सिंह कम्बोज, प्रभारी रानियां दयाराम फतेहपुरिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेन्द्र शास्त्री, जिला बामसेफ संयोजक बंशीलाल दहिया, लीलूराम आसाखेड़ा, पूर्व अध्यक्ष भूषण लाल बरोड़, सिरसा विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार साहुवाला-2 ,बसपा नेता रामकुमार बेगू, कालांवाली विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह, ऐलनाबाद विधानसभा अध्यक्ष लाल चंद माधोसिंघाना, रानियां विधानसभा अध्यक्ष पन्ना लाल बरोड़, डबवाली विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र सिंह रत्ताखेड़ा, रानियां विधानसभा प्रभारी दुलीचंद, महासचिव रानियां दलवीर, सचिव रानियां ओमप्रकाश,

ऐलनाबाद विधानसभा प्रभारी बिनोद शीला, सचिव सुभाष जमाल, सिरसा विधानसभा से नारायण दास, कालावाली प्रभारी सुन्दर लाल, रत्न लाल खनगवाल, जालोर सिंह, धर्मपाल माखोसरानी, सुभाष दमदमा, सुरेन्द्र मैहरा जमाल, मोहनलाल खारियां, सेक्टर अध्यक्ष रानियां भोला सिंह, राजपाल बाजेकां, सुभाष (ऐलनाबाद), सुभाष मैहरा, सुभाष खारियां, अनीश खाजाखेड़ा, , सोनू, बिनोद चौटाला, महावीर प्रसाद, रामकुमार, मांगेराम घोतड़, बजीर सिंह घोतड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।