home page

सावधान! हरियाणा प्रदेश में इन लोगों के बंद होंगे राशन कार्ड, चेतावनी दी सरकार ने

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश सरकार समय समय राशन डिपों को लेकर नई हिदायतें जारी कर रही है। जिससे राशन समय पर मिल सके। वहीं अब सरकारी राशन कार्ड बनवाने के बाद 6 माह से एक साल तक राशन डिपो से राशन नहीं लेने वाले परिवार अब नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के रडार पर आ गए हैं।

जानकारी के अनुसार लंबे वक्त से बायोमीट्रिक हाजिरी दर्ज नहीं कराने और राशन का उठान नहीं करने वाले परिवारों की हरियाणा स्तर पर छंटनी की जा रही है। ऐसे निष्क्रिय राशन कार्डों को पोर्टल पर फिलहाल ब्लॉक किया गया है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सूत्रों के अनुमान के मुताबिक हरियाणा में करीब डेढ़ लाख से 2 लाख राशन कार्ड धारक इस कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि अब विभाग पता लगाएगा कि राशन नहीं उठाने वाले परिवार वास्तव में पात्र हैं अथवा उनकी आर्थिक या निवास संबंधी परिस्थितियां बदल चुकी हैं। इनमें दूसरे शहरों अथवा प्रदेशों में पलायन कर चुके परिवार भी हो सकते हैं।

हालांकि, किसी बीमारी, आपात स्थिति या अन्य जायज कारण से राशन नहीं उठा पाने वाले पात्र परिवारों के लिए सुविधा फिर से शुरू कराने का रास्ता खुला रखा गया है। इसके लिए उन्हें अपनी आय, संपत्ति और पात्रता का फिर से सत्यापन कराना होगा। ग्रामीण लाभार्थियों को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार से सत्यापित शपथ पत्र देना होगा।

WhatsApp Group Join Now