home page

एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर के बारे में किया जागरूक

Awareness created about HPV vaccine and cervical cancer
 
 | 
एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर के बारे में किया जागरूक
 

सिरसा, 26 अप्रैल।

महिलाओं और किशोरियों में होने वाले सर्वाइकल कैंसर को जड़ से खत्म करने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीडीपीओ ऑफिस के सहयोग से गांव गुड़िया खेड़ा में एक विशेष जागरूकता अभियान और टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।

इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में एचपीवी वैक्सीन को लेकर फैली झिझक और गलतफहमियों को दूर करना है। जानकारी के अभाव में लोग इस जीवनरक्षक टीके को लगवाने से कतराते हैं। जिला प्रशासन की ओर से विशेषज्ञों ने ग्रामीणों और छात्राओं को बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और भविष्य में होने वाले कैंसर के खतरे को कम करने का एकमात्र प्रभावी तरीका है।

प्रशासन द्वारा 28 फरवरी से शुरू की गई यह विशेष वैक्सीनेशन ड्राइव अगले तीन महीनों तक जारी रहेगी। इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को नि:शुल्क टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इसी उम्र में टीका लगाना सबसे अधिक प्रभावशाली होता है क्योंकि यह शरीर में बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करता है।

WhatsApp Group Join Now

उपस्थित जन को स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि सही समय पर टीकाकरण हो जाए तो सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सकता है। इस कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ और अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया और प्रशासन की इस पहल की सराहना की। जिला प्रशासन ने अपील की है कि अभिभावक किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों का टीकाकरण करवाकर उनके सुरक्षित भविष्य की नींव रखें।