home page

इग्नू स्टडी सेंटर 1085 सिरसा में DNHE डिप्लोमा की जानकारी हेतु जागरूकता कार्यक्रम

 | 
Awareness program for information about DNHE Diploma at IGNOU Study Centre 1085 Sirsa
mahendra india news,new delhi
राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा के प्राचार्य डॉ शत्रुजीत सिंह के संरक्षण व क्षेत्रीय केंद्र करनाल के निदेशक डॉ. धर्मपाल व उपनिदेशक डॉ अमित कुमार जैन के मार्गदर्शन में संचालित इग्नू स्टडी सेंटर 1085 राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा में दिनांक 25 जनवरी 2026 को 11.00 -12.00 बजे तक  डिप्लोमा इन न्यूट्रिशन एंड हेल्थ एजुकेशन (DNHE) कार्यक्रम के संबंध में एक जानकारीपरक सत्र का आयोजन किया जाएगा। इग्नू अध्य्यन केंद्र 1085 के कोऑर्डिनेटर डॉ. विक्रमजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि  कार्यक्रम  का उद्देश्य इस कोर्स में  प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को डिप्लोमा इन न्यूट्रिशन एंड हेल्थ एजुकेशन के इलावा  इग्नू के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों, अध्ययन पद्धति और संसाधनों के बारे में जानकारी प्रदान करना है।

इस अवसर पर अध्ययन केंद्र के समन्वयक (Coordinator) डॉ. विक्रमजीत सिंह DNHE डिप्लोमा की पात्रता, पाठ्यक्रम संरचना, अवधि, प्रवेश प्रक्रिया एवं भविष्य में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध शैक्षणिक एवं रोजगार संभावनाओं से अवगत कराना है।

यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन विद्यार्थियों एवं महिलाओं के लिए लाभकारी होगा जो पोषण, स्वास्थ्य शिक्षा, आंगनवाड़ी, स्कूल, स्वास्थ्य विभाग एवं सामाजिक संस्थाओं में कार्य करने के इच्छुक हैं। इच्छुक विद्यार्थी एवं आमजन इस कार्यक्रम में भाग लेकर DNHE डिप्लोमा से संबंधित समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र 1085, राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा से माह के हर रविवार को  संपर्क किया जा सकते  है

WhatsApp Group Join Now