वर्ल्ड हेल्थ डे पर स्वामी विवेकानंद स्कूल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
| Apr 8, 2026, 11:47 IST
mahendra india news, new, delhi
अरनियावाली स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में World Health Day के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजा बेनीवाल (रायपुर) उपस्थित रहे। स्कूल के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण खोथ ने ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमें हमेशा मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए तथा जंक फूड से दूर रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवन ही सभी सुख-सुविधाओं का आधार है।
कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर गौरव कंबोज रहे। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. निशा गुप्ता, अध्यक्ष निहाल सिंह, सरला खोथ और कुलवंतो बेनीवाल सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
