गांव बरूवाली प्रथम में लिंगानुपात सुधार व एचपीवी वैक्सीन के प्रति किया जागरूक
mahendra india news, new delhi
गांव बरूवाली प्रथम में सोमवार को पीएनडीटी सैल सिरसा के आदेशानुसार लगातार घट रहे लिंगानुपात में सुधार के लिए जागरूकता मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग से डा. हेमाराम व डा. रमनदीप ने संयुक्त रूप से की। इस मीटिंग में एलएचवी, आशा वर्कर्स, गांव के सरपंच, मैंबर, मेडिकल संचालक व स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों ने लिंगानुपात में सुधार के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।
उन्होंने कहा कि गिरते लिंगानुपात को सुधारने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। लिंगानुपात सुधार के साथ-साथ भारत सरकार द्वारा संचालित 14 वर्ष से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए पे्ररित किया गया।
इस मौके पर सभी ने संकल्प लिया कि वे मिलकर लिंगानुपात की स्थिति को सुधारने का काम करेंगे, ताकि सिरसा जिले को फिर से नंबर वन पर लाया जा सके। इसके साथ-साथ समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का भी संदेश दिया गया।
