home page

बीटेक छात्रा ने किया सुसाइड, सुसाइड से पहले ये लिखा, एनआईटी में दो माह चौथी घटना

 | 
MNEWS
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के कुरूक्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र (NIT) के महिला छात्रावास में बीटेक की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। महिला छात्रावास के तीसरी मंजिल पर वीरवार को कमरे में  (19) छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव पंखे पर लटका मिला। बीटेक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस के दूसरे साल की छात्रा दीक्षा दूबे बिहार के बक्सर जिला के बसौली की निवासी है। वह कावेरी छात्रावास के कमरा नंबर 441 में रह रही थी। एनआईटी में एक सप्ताह में दूसरी व दो महीने में सुसाइड का यह चौथा मामला सामने आने के बाद से एनआईटी प्रशासन सकते में है।

घटना के बारे में सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट  बरामद नहीं हुआ। हॉस्टल के कमरे को सील कर दिया गया है। छात्रा के परिवार को घटना के बारे सूचना दे दी गई है। छात्रावास में दीक्षा के आसपास के कमरों में रहने वाली छात्राओं ने बताया है कि वह सुबह कक्षा में गई थी,

लेकिन दोपहर 12 बजे के करीबन वापस अपने कमरे पर आ गई। दोपहर 2 बजे के करीबन एक छात्रा ने जब उसका दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज न आने पर सुरक्षाकर्मी को सूचित किया। सुरक्षाकर्मी ने तुरंत स्थिति को समझते हुए खिडक़ी से झांककर देखा तो दीक्षा फंदे से लटकी हुई मिली। थर्ड गेट चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने अनुसार अभी तक दीक्षा के आत्महत्या करने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। 

WhatsApp Group Join Now

बताया जा रहा है कि पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन कमरे में एक रजिस्टर के बीच के खाली पेज पर सुसाइड लिखा हुआ मिला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दीक्षा की एआई की किताबों के मोड़े हुए एक पेज पर सॉरी मम्मी-पापा लिखा हुआ था। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर लिखाई व अन्य सामान को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।

डॉ. ज्ञान भूषण, प्रवक्ता, एनआईटी, कुरुक्षेत्र ने बताया कि छात्रा द्वारा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। छात्रों की मानसिक परिस्थिति समझने के लिए प्रशासन ने हर 15 से 20 छात्रों पर मेनटोर लगाएं हैं, जो हर छात्र से दूसरे से तीसरे दिन संवाद कर रहे हैं।