home page

श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में बाबा ब्रह्मदास महाराज करेंगे शिरकत

 | 
news

सिरसा। श्री ब्राह्ण सभा रजि. सिरसा द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव व अक्षय तृतीया समारोह 19 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए सभा के प्रधान अर्जुन शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि चेयरमैन हरियाणा बीज विकास निगम देव कुमार शर्मा शिरकत करेंगे।

 

इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, श्री तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा, सिरसा विधायक गोकुल सेतिया, मनीष सिंगला, सुनील गर्ग, कुलदीप मित्तल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। वहीं मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज मुख्य रूप से कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

 

उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल, रविवार की सुबह 7.30 बजे श्री गीता भवन मंदिर, आर्य समाज रोड, सिरसा में हवन यज्ञ किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से 12.15 बजे तक संकीर्तन व भगवान परशुराम पर प्रवचन होंगे। दोपहर 12.15 बजे से प्रसाद व भंडारा शुरू होगा। उन्होंने समाज के सभी महानुभावों से आह्वान किया कि वे गीता भवन मंदिर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

WhatsApp Group Join Now