home page

बाबा ब्रह्मदास महाराज ने देश के युवा क्रिकेट कोच दीपक कंबोज को दिया आशीर्वाद, दीपक को मिला इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स अचीवर्स अवार्ड

 | 
Baba Brahmadas Maharaj blessed the country's young cricket coach Deepak Kamboj, Deepak Kamboj received the India Book of Records Achievers Award

mahendra india news, new delhi
मुख्य धाम डेरा बाबा भूमणशाह के गदद्ीनशीन बाबा ब्रह्मदास महाराज ने देश के सबसे युवा क्रिकेट कोच फतेहाबाद निवासी दीपक कंबोज को इंडिया बुक ऑफ  रिकॉड्र्स अचीवर्स अवार्ड की इस उपलब्धि के लिए आशीर्वाद देते हुए कोच दीपक कंबोज को शुभकामनाएं दी। बाबा ब्रह्मदास महाराज ने कहा कि कोच दीपक कंबोज युवाओं के लिए एक प्रेरणा की मिसाल बने हैं।

देश के बहुत से युवा नशों की चपेट में आते जा रहे हैं। कोच दीपक कंबोज के अच्छे कार्यों से आज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए और नशों का सेवन न करते हुए खेलों का चयन करना चाहिए, जिससे कि समाज और देश का नाम ऊंचा होता है। कोच दीपक कंबोज को इंडिया बुक ऑफ  रिकॉड्र्स अचीवर्स अवार्ड से इसलिए नवाजा गया है, क्योंकि दीपक कंबोज मात्र 23 वर्ष की उम्र में देश के सबसे युवा कोच बने हैं।

इंडिया बुक ऑफ  रिकॉड्र्स अचीवर्स अवार्ड से नवाजे जाने पर दीपक कंबोज के परिवार, गांव वासियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहाल है। कोच दीपक कंबोज ने ऐसे खिलाडिय़ों को कोचिंग दी, जिन खिलाडिय़ों के हाथ व पांव नहीं थे और उन खिलाडिय़ों ने हाथ व पांव न होते हुए अपने खेल के दम पर कोच दीपक कंबोज की कोचिंग में बहुत सी उपलब्धियां हासिल की और देश का नाम रोशन किया। दीपक कंबोज के इस प्रयास ने न केवल खेल जगत में बल्कि सामाजिक स्तर पर भी दिव्यांग खिलाडिय़ों व युवाओं के मनोबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

WhatsApp Group Join Now