बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट ने वृद्धाश्रम में मनाया सीएम का जन्मदिन, मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास को दी गति: प्रो. विजय कुमार
mahendra india news, new delhi
हरियाणा के ओजस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर हर बार की तरह इस बार भी बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट रजि. 2116 ने सिरसा की चत्त्तरगढ़पट्टी में स्थित वृद्ध आश्रम में हवन यज्ञ कर मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर बोलते हुए चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी काम करने की शैली व् व्यवहार से आम व्यक्ति के जीवन में अलग छवि बनाई है।
हर कोई उनके व्यवहार कौशल का कायल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को हर क्षेत्र में उन्होंने आगे ले जाने का काम है। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान रविंद्र सैनी ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से हर वर्ग लाभांवित हुआ है। सभी वृद्धजनों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया और ताउम्र मुख्यमंत्री रहने का आशीर्वाद दिया।
इस मौकेपर डा. सुमित सैनी, सूर्यांश सोलर के एमडी नरेंद्र रावत, समाजसेवी चंद्रमोहन सिंगला, समाजसेवी शिव जिंदल, कुलदीप खटक, अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी रणजीत सिंह टक्कर, वृद्धाश्रम संचालक अशोक, भागीरथ सैनी, महावीर सैनी, सुलतान सैनी, अरविंद शर्मा, काऊंसलर कृष्णा सैनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
