home page

SIRSA में 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा साहेब की जयंती

 | 
Baba Saheb's birth anniversary will be celebrated with great pomp in Sirsa on 14th April

:सिरसा। डा. भीमराव अंबेडकर सभा, सिरसा की ओर से बेगू रोड स्थित अंबेडकर भवन में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी।

उनके साथ कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला व सिरसा विधायक गोकुल सेतिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान आत्मप्रकाश मेहरा करेंगे। यह जानकारी डा. भीमराव अंबेडकर सभा, सिरसा के उपप्रधान कश्मीर सिंह मंूडे ने रविवार को अंबेडकर भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सांसद कुमारी सैलजा गरीब बच्चों के लिए बनाए जाने वाले 10 कमरों के छात्रावास का नींव पत्थर रखेंगी।

सभा ने छात्रावास की मांग सांसद से कुछ समय पूर्व की थी, जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार किया। छात्रावास पूर्णतया नि:शुल्क रहेगा। कश्मीर सिंह ने बताया कि इससे पूर्व अंबेडकर भवन में जरूरतमंद बच्चों के लिए डिजीटल लाइब्रेरी बनी हुई है, जिसका बच्चों को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने नारा दिया था कि शिक्षित बनो और संगठित रहो। इसी नारे का अनुसरण करते हुए समाज आगे बढ़ रहा है और निरंतर प्रगति के रास्ते पर है। उन्होंने समाज के तमाम वर्गों से आह्वान किया कि वे बढ़चढ़कर इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। इस मौके पर प्रधान आत्मप्रकाश, बलवंत सिंह, भूषण बरोड़, मांगेराम मांडिया, सुभाष मेहरा, राकेश बागोतिया, शेखर, धर्मेंद्र, भगवानदास उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now