home page

SIRSA जिले के 26 किसानों को बैकयार्ड पोल्ट्री यूनिट वितरित

 | 
Backyard poultry units distributed to 26 farmers in Sirsa district

Mahendra india news, new delhi
हरियाणा सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से  जिले के 26 किसानों को बैकयार्ड पोल्ट्री यूनिट उपलब्ध कराई गई। उपरोक्त यूनिट में 13 पशु चिकित्सालय बड़ागुढ़ा, 10 पशु चिकित्सालय चट्ठा व 3 पशु चिकित्सालय डबवाली में वितरित की गई’ पशुपालन विभाग द्वारा बैकयार्ड पोल्ट्री यूनिट के तहत 50 चूजों के साथ साथ पानी व दाना खिलाने के उपकरण बिल्कुल मुफ़्त उपलब्ध कराए जाते हैं।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने किसानों को बैकयार्ड पोल्ट्री पालन के वैज्ञानिक तरीकों, संतुलित आहार, स्वच्छता तथा रोग नियंत्रण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैकयार्ड पोल्ट्री पालन कम लागत में अतिरिक्त आय का प्रभावी साधन है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ पोषण स्तर में भी सुधार होता है।

उपनिदेशक पशुपालन विभाग सिरसा डॉ. राजकुमार बैनीवाल एवं उपमंडल अधिकारी पशुपालन विभाग कालांवाली ने किसानों से अपील की कि वे विभाग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पोल्ट्री पालन को सफल व्यवसाय के रूप में अपनाएं तथा सरकार की विभिन्न पशुपालन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। किसानों ने विभाग की इस पहल के लिए हरियाणा सरकार एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group Join Now