आज फिर से बिगड़ा मौसम, 8 राज्यों में बरसात व तेज हवाएं चलने की चेतावनी
मौसम में आज रविवार यानि एक फरवरी 2026 को बदलाव देखने को मिलेगा। एक पश्चिमी विक्षोभों के असर से एक से 3 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयों के एरिया में हल्की से मध्यम स्तर की बरसात-बर्फबारी हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक और 2 फरवरी को गरज-चमक के बरसात हो सकती है। इसी के साथ ही 30 किलोमीटर से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, असम और पश्चिम बंगाल में कल सुबह और शाम को घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी से एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं चलेंगी, जिसका सीधा असर दिल्ली-एनसीआर में महसूस किया जाएगा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी को एनसीआर में गरज के साथ बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से एक फरवरी को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में बादल छाए रहने व आकाशीय बिजली के साथ कुछ भागों में हल्की मध्यम बरसात
होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
