home page

हरियाणा, पंजाब समेत 19 प्रदेशों में आज मौसम रहेगा खराब : तूफानी बरसात की चेतावनी, चलेगी आंधी ​​​​​​​

 | 
Bad weather expected in 19 states including Haryana and Punjab today: Rain and thunderstorm warnings
mahendra india news, new delhi

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज सोमवार यानी 4 मई 2026 को हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 19 प्रदेशों में बरसात-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई जिलों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। 
मौसम में रविवार के दिन काफी बदलाव देखने को मिला था। हरियाणा, राजस्थान में धूलभरी आंधी चलती रही। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वहीं, पूर्वी भारत में भी बरसात के साथ-साथ आकाशीय बिजली और वज्रपात का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर, हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में हवा के ऊपरी स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिससे मौसम के बिगडऩे की पूरी संभावना बनी हुई है। 

19 प्रदेशों में बरसात-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार यानि 4 मई को देश के 19 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। लोगों को पूरी तरह से सावधान रहना होगा।

WhatsApp Group Join Now

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 4 मई को भारी बरसात और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।