home page

15 अप्रैल को आज मौसम रहेगा खराब, 11 प्रदेशों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

 | 
Bad weather expected on April 15, heavy rain and storm alert issued in 11 states
mahendra india news, new delhi

मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है, मौसम में आज बुधवार यानि 15 अप्रैल को भी खराब रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तर भारत समेत अन्य इलाकों में तूफानी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से  17 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा समेत 11 राज्यों में तेज बरसात और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी मुश्किलें बढऩे वाली हैं। यात्रा करने से पहले एक बार मौसम का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। राजस्थान, झारखंड और उससे सटे गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के ऊपर निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है

इन प्रदेशों में बारिश- तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में हिमाचल,जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में मध्यम से भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 17 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में जोरदार बरसात की संभावना है। मौसम को देखते हुए लोगों को इस दौरान सावधान रहने की सलाह दी गई है। पूर्वी भारत में 20 अप्रैल के बाद से मौसम बदलने की संभावना है।

दिल्ली में आज मौसम
दिल्ली में 15 अप्रैल को मौसम सामान्य रहेगा लेकिन 17 अप्रैल से मौसम में बदलाव दिखेगा। आसमान में बादल छाएंगे। पूर्वी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बरसात हो सकती है। 

हरियाणा में मौसम कैसा रहेगा
हरियाणा प्रदेश में 15 अप्रैल को बरसात का किसी तरह का अलर्ट नहीं है लेकिन अब भीषण गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने वाली है। लेकिन इसके बाद वीरवार से मौसम में एकाएक बदलाव होगा। 

WhatsApp Group Join Now

उत्तराखंड में मौसम 
उत्तराखंड प्रदेश में 17 अप्रैल से फिर से बारिश-आंधी का सिलसिला शुरू होने वाला है। वहीं, उत्तराखंड के जिन जिलों में बरसात की संभावना है उनमें देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तर काशी, रुडक़ी और अल्मोड़ा शामिल हैं।

पंजाब में मौसम 
पंजाब प्रदेश में मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में 17 अप्रैल को बरसात की चेतावनी है। पंजाब के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर,तरन तारन, फरीदकोट, मुक्तसर, अबोहर, बठिंडा और फाजिल्का शामिल हैं। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

राजस्थान मौसम 
राजस्थान में मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक राजस्थान में 15 से 16 अप्रैल तक बरसात का अलर्ट नहीं है। हालांकि, अब गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा।