home page

आज से मौसम खराब, इन प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात, तेज चलेगी हवाएं

 | 
Bad weather from today, heavy rain and strong winds will occur in these states
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज रविवार को बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में 15 मार्च 2026 को बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जगह पर सुबह के समय से बरसात हो रही है। इसी के साथ कई जगह पर आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं बरसात होने की उमीद है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 15 से 17 मार्च के बीच तेज हवाओं (30 किमी से 50 किमी/घंटा) के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक संभव है। उत्तर प्रदेश में 15-16 मार्च और राजस्थान में 15 मार्च को बारिश और आंधी की संभावना है।

हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर दिल्ली में भी मौसम का ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है। हालत ऐसा है कि लोगों ने अभी से ही घरों में पंखे एसी शुरू कर दिए हैं। हालत ऐसा है कि लोगों ने अभी से ही घरों में पंखे एसी शुरू कर दिए हैं।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जिसकी धुरी लगभग 74 डिग्री पूर्व देशांतर और 34 डिग्री उत्तर अक्षांश के आसपास 5.8 किमी ऊँचाई पर बनी हुई है।मध्य असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।


लक्षद्वीप और आसपास के कोमोरिन क्षेत्र पर समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी ऊँचाई पर एक और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।


बांग्लादेश और गंगीय पश्चिम बंगाल के आसपास 1.5 किमी ऊँचाई तक फैला एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 14 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि


अगले 24 घंटे के दौरान 15 मार्च को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश की कमी आएगी, जबकि 15 से 18 मार्च के बीच फिर से गतिविधियाँ बढ़ सकती हैं। उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी संभव है, जबकि 15-16 मार्च को इसकी तीव्रता बढ़ सकती है।
ग्


पूर्वोत्तर भारत में 18 मार्च तक बारिश और गरज-चमक जारी रह सकती है। अरुणाचल प्रदेश में 15 मार्च तक कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी संभव है, जबकि असम और मेघालय में 15 मार्च को भारी बारिश हो सकती है।


विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 15-16 मार्च, पश्चिम मध्य प्रदेश में 15 मार्च तथा पूर्व मध्य प्रदेश में 15-16 मार्च को बारिश और गरज-चमक की संभावना है।