home page

मौसम रहेगा खराब= आज हरियाणा, राजस्थान समेत 19 प्रदेशों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

 | 
Bad weather: Heavy rain and storm alert issued today in 19 states including Haryana and Rajasthan
mahendra india news, new delhi

मौसम में आज रविवार यानि 7 जुलाई को बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के सेंड के दिन हरियाणा, राजस्थान समेत 19 राज्यों में भारी बरसात और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं। इस आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष भी उखड़ सकते हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में मौसम बिगडऩे का अलर्ट है। कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी मुश्किलें बढ़ा सकती है। वहीं, पूर्वी राज्यों में भी आंधी और बिजली गिरने से नुकसान हो सकता है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा झारखंड और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 

 


देश के 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आज कई प्रदेशों में मौसम खराब रहेगा। इनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, असम, त्रिपुरा और मेघालय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। इसके अलावा पूर्वी राज्यों के 10 से अधिक जिलों में वज्रपात और आकाशीय बिजली कहर बरपा सकती है।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में सेंड के दिन भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट है।