home page

हरियाणा, दिल्ली समेत 11 प्रदेशों में मौसम खराब: होगी तूफानी भारी बरसात, ओलावृष्टि का भी अलर्ट

 | 
Bad weather in 11 states including Haryana and Delhi: Heavy rain and hailstorm alert expected
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज मंगलवार यानि 12 मई 2026 को 14 घंटे में 11 प्रदेशों में मौसम खराब रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार के दिन कई प्रदेशों में मौसम खराब रहेगा। हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार सहित 11 प्रदेशों के अंदर बरसात-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ ही ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की संभावना है। पूर्वी भारत के राज्यों में तेज आंधी, बारिश के साथ ओले गिरने की भी चेतावनी है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार


हरियाणा प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान
मौसम पूर्वानुमान मेेंं हरियाणा प्रदेश के अंदर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम आमतौर पर 14 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढऩे तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 12 मई  से 13 मई के दौरान हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई  रहने तथा बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना  है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में 12 मई के लिए येलो अलर्ट है। बरसात, गरज-चमक और तेज हवाओं की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में मौसम खराब हो सकता है। 13 मई से मौसम सुधर सकता है। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज वाले बादल बन सकते हैं। 14 मई को मौसम साफ रहने की संभावना है।


यूपी का मौसम
यूपी में अगले 3 दिनों तक बादलों की आवाजाही रहने का अनुमान है। हालांकि, तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूर्वी यूपी में गरज, बिजली और तेज हवाओं (गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक) के साथ कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।