हरियाणा, पंजाब समेत अन्य 15 प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, तूफानी बरसात व ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम में शनिवार यानि 2 मई 2026 को भी बदलाव रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से लेकर 4 मई के बीच एक बार फिर से हरियाणा, यूपी, बिहार, राजस्थान सहित 15 राज्यों में भारी बरसात का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की भी संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर और उसके आस-पास के एरिया में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दिखाई दे रहा है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के इलाकों में निचले क्षोभमंडल स्तरों पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर से 2 मई को देश के 15 राज्यों में मौसम बदलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु और केरल में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि 4 मई को यूपी और दिल्ली में मूसलाधार बारिश और आंधी चलने की चेतावनी है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी कहर बरपा सकती है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। नदी किनारे जाने वाले मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 4 मई और 5 मई को एक बार फिर से मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में 2 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
