home page

हरियाणा, पंजाब समेत अन्य प्रदेशों में मौसम खराब, बरसात होने के साथ बिजली गरजने व ओलावृष्टि की चेतावनी

 | 
Bad weather in Haryana, Punjab and other states, warning of rain, thunder and hailstorm
 mahendra india news, new delhi
मौसम में आज बुधवार यानि 28 जनवरी 2026को भी बदलाव रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवाएं 60 से लेकर 65 किलोमीटर तक की रफ्तार से चल सकती हैं। मैदानी क्षेत्रों में असर: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। इसी के साथ ही पंजाब और हरियाणा में भारी बरसात की संभावना है। इसी के साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले गिर सकते हैं।

आईएमडी के मुताबिक 28 जनवरी के बीच एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और कश्मीर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है। इस दौरान इन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने की भी संभावना है।


आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।


बारिश और बर्फबारी यहां पर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक बारिश/बर्फबारी के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी, जबकि जम्मू-कश्मीर में बहुत भारी बरसात हो सकती है।