हरियाणा, राजस्थान व पंजाब में मौसम आज रहेगा खराब, अलर्ट, ऐसा रहेगा मौसम
Bad weather in Haryana, Rajasthan and Punjab today, alert, this is how the weather will be
| Dec 24, 2025, 06:39 IST
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज बुधवार 24 दिसंबर 2025 को बदलाव देखने को मिलेगा। देश के उत्तरी भाग में जहां शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जहां तेज होता जा रहा है, वहीं देश के उत्तर के चार प्रदेशों में बरसात की भी चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी से मुश्किलें बढऩे वाली है। हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में मौसम बिगडऩे वाला है। हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में धुंध का असर ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक बरसात के बाद कई प्रदेशों में अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक द्रोणिका के रूप में देखा जा रहा है, जिसका अक्ष समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी की ऊंचाई पर, 30 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में लगभग 66 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ फैला हुआ है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय बनी हुई है, जिसमें समुद्र तल से लगभग 12.6 किमी की ऊंचाई पर हवा की गति करीब 140 नॉट्स दर्ज की जा रही है। समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी की ऊंचाई पर कोमोरिन क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
एक नया पश्चिमी विक्षोभ 27 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के पास पहुंचने की संभावना है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी। 24 घंटे बाद मध्य भारत, गुजरात और महाराष्ट्र में भी न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है। दो दिनों के बाद पूर्वी भारत के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में घना से बहुत घना कोहरा बने रहने की संभावना है।
देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। वहीं बिहार, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी घना कोहरा दर्ज किया गया।
पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया। पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति बनी रही।