home page

हरियाणा प्रदेश मेेंं मौसम खराब: आंधी व बरसात का अलर्ट जारी

 | 
Bad weather in Haryana: Storm and rain alert issued
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में शनिवार यानि 23 मई को मौसम में सुबह से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब सहित उत्तर भारत के राज्यों में में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मानसून का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ढ्ढरूष्ठ के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में मानसून के दक्षिण-पूर्व अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के बाकी हिस्सों और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ेगा। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के साथ पूर्वोत्तर में मानसून के कारण भीषण बारिश हो सकती है।

हरियाणा प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम 
मौसम पूर्वानुमान में हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 23 मई तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढऩे तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 23 मई को हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई  रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

परंतु 24 मई से 27 मई के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान गर्म हवाएं चलने की संभावना से दिन का तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।