home page

मौसम आज रहेगा खराब, 12 घंटे के अंदर 15 प्रदेशों में भारी बरसात-आंधी का अलर्ट

 | 
Bad weather today, heavy rain and storm alert issued in 15 states within 12 hours
mahendra india news, new delhi

म्मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आज बुधवार यानि 29 अप्रैल 2026 को भी बदलाव रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 प्रदेश में बदलाव रहेगा। जिनमें यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरल में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। किसानों के लिए विशेष चेतावनी है। बिना किसी वजह के खुले में जाने से परहेज करें। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी कहर बरपा सकती है।


मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से लगभग 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है।

एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर 0.9 किमी ऊंचाई पर स्थित है।

एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ (द्रोणी) उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर-पश्चिम बांग्लादेश तक फैली हुई है, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों से होकर गुजर रही है (0.9 किमी ऊंचाई पर)।

एक ट्रफ/विंड डिसकॉन्टिन्यूटी मध्य प्रदेश के मध्य भागों से कोमोरिन क्षेत्र तक विदर्भ, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु होते हुए फैली हुई है (0.9 किमी ऊंचाई पर)।

WhatsApp Group Join Now

आंतरिक महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों पर 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई के बीच एक प्रति-चक्रवात (एंटी-साइक्लोन) बना हुआ है।

मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ गरज-चमक व 40-50 किमी/घंटा की हवाएं चल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश में 30 अप्रैल तक और उत्तराखंड में 29 अप्रैल से 2 मई के बीच छिटपुट बारिश संभव है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और एनसीआर में 29 अप्रैल को धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में 2 मई तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है।

गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में 29-30 अप्रैल के दौरान 50-60 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ बारिश और आंधी की संभावना है। बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

ओडिशा में 29-30 अप्रैल के बीच बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तथा केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और रायलसीमा में 28 अप्रैल से 1 मई तक बारिश और आंधी की संभावना है। विदर्भ, पश्चिम राजस्थान, ओडिशा, गुजरात, रायलसीमा, छत्तीसगढ़ और उत्तरी तेलंगाना में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।

पश्चिम राजस्थान, दिल्ली और चंडीगढ़ में 29 अप्रैल को गर्म रात्रि की स्थिति भी संभव है।