मौसम आज रहेगा खराब: 16 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बरसात-आंधी का अलर्ट, ओलावृष्टि की भी चेतावनी
| May 19, 2026, 05:35 IST
mahendra india news, new delhi
मौसम एक बार फिर से लोगों की टेंशन बढ़ाने वाला है। मौसम विभाग ने आज मंगलवार यानि 19 मई 2026 को 17 प्रदेशों के लिए बरसात-तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान 70 किलोमीटर से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, पहाड़ी राज्यों के लिए भी आफत वाली चेतावनी है। यात्रा करने से पहले एक बार मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। उत्तरपूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है।
झमाझम बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 17 प्रदेशों में मौसम खराब रहेगा। जिनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल,महाराष्ट्र, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इस दौरान तेज आंधी चलने की प्रबल संभावना है। बारिश के चलते तापमान में कमी आएगी जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।
देश भर में मौसम प्रणाली:
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पूर्व अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष हिस्सों तथा मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों में आगे बढऩे के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।
उत्तर-पूर्व तमिलनाडु और उससे सटे क्षेत्रों पर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य प्रदेश पर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है। विदर्भ क्षेत्र पर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा उत्तर-पूर्व बिहार पर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं। कोमोरिन क्षेत्र और आसपास के इलाकों पर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे को दौरान, लक्षद्वीप, केरल और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात होने की उम्मीद है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज बरसात हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा तथा लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बरसात हो सकती है।
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।