home page

आज मौसम होगा खराब, ओले गिरने, आंधी चलने व बरसात की 17 प्रदेशों में बड़ी चेतावनी

 | 
Bad weather today, heavy warnings for hailstorms, thunderstorms and rain in 17 states
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज बुधवार यानि 27 मई 2026 को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के बीच अब राहत की खबर दी है। आने वाले समय में हरियाणा प्रदेश में मौसम मेें बदलाव होगा। इसी के साथ ही मौसम विभाग के अनुसार यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 17 प्रदेशों में बरसात-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की उम्मीद है। इतना ही नहीं, पूर्वी राज्यों में बरसात-आंधी का कहर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। बरसात के साथ बिजली गिरने और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश-आंधी की चपेट में पहाड़ी राज्य भी आएंगे।

मौसम वैज्ञानिकों ने इसी के साथ ही दक्षिण बिहार और उसके आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्र में निचले से ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।



देश के इन प्रदेशों में बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 27 मई को देश के 17 प्रदेशों में बदलाव रहेगा। इनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम, मेघालय, त्रिपुरा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है।
हरियाणा में गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन होगी झमाझम बरसात

हरियाणा प्रदेश में पिछले कई दिनों से गर्मी का असर बढ़ रहा है। प्रदेश के मौसम में आने वाले समय बदलाव देखने को मिलेगा।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 29 मई तक खुश्क रहने व बीच बीच में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा लू चलने की भी संभावना  है। परंतु 29 मई को एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढऩे तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 29 मई रात्रि  से 1 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई  रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी  या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार


दिल्ली एनसीआर में मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 27 मई से 29 मई को भारी बरसात और आंधी की चेतावनी जारी की गई है, इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है, वहीं, दिल्ली में कल यानी 27 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।