कागदाना के बाग राम जाखड़ को ईनाम में मिली बाइक, प्रभात सीड्स ने किसानों को किया सम्मानित
Mahendra india news, new delhi
गांव कागदाना में इनाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों, व्यापारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शिरकत की । इस दौरान कंपनी द्वारा किसानों के लिए निकाली गई विशेष स्कीम के तहत इनामों की बौछार की गई, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
प्रभात सीड्स कंपनी की ओर से कुल 480 इनाम निकाले गए, जिनमें चार मोटरसाइकिलें भी शामिल थीं। इनाम पाने वाले विजेताओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इसी कड़ी में सिरसा जिले के गांव कागदाना स्थित जाखड़ ट्रेडिंग के संचालक बाग राम जाखड़ को मोटरसाइकिल का इनाम प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान मंच पर उन्हें क्षेत्रीय प्रबंधक एन.एस. देयोल, टीएम रणबीर सिंह, एमडीओ विकास कुमार, मोटरसाइकिल की चाबी सौंपकर सम्मानित किया गया।
बाइक मिलने पर बाग राम जाखड़ ने कंपनी का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम किसानों और व्यापारियों को प्रोत्साहित करने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम में कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक एन.एस. देयोल ने कहा कि प्रभात सीड्स हमेशा किसानों के हितों को प्राथमिकता देती है और बेहतर गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध करवाने के साथ-साथ समय-समय पर प्रोत्साहन योजनाएं भी चलाती रहती है। उन्होंने किसानों से आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाने का भी आह्वान किया। इस मौके पर आशीष पुनिया, अन्नपूर्णा बीज भंडार से सुभाष चंद्र तथा राजकुमार सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।
