home page

हरियाणा में कार में बैंक कर्मी महक के मर्डर की गुत्थी सुलझी, चार्टर्ड अकाउंटेंट पति गिरफ्तार

 | 
 हरियाणा में कार में बैंक कर्मी महक के मर्डर की गुत्थी सुलझी, चार्टर्ड अकाउंटेंट पति गिरफ्तार
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में बहादुरगढ़ में कार में बैंक कर्मचारी महक की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने मर्डर की गुत्थी 18 घंटे बाद ही सुलझ दी है। हरियाणा प्रदेश की झज्जर पुलिस ने गुरुग्राम में चार्टर्ड अकाउंटेंट उसके पति अंशुल धवन को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला के पति अंशुल ने झूठी कहानी बनाई थी। पुलिस को बताया था कि रात्रि को किसी ने लूट के इरादे से उन पर हमला किया।

पुलिस को महिला का पति शक के दायरे में आ गया। इसके बाद सख्ती से पूछताछ की तो सबकुछ राज सामने आ गये। बोला-पत्नी के चरित्र पर शक था। इसे लेकर दोनों में अकसर झगड़ा होता था। हांसी निवासी महक गुरुग्राम में बैंक में काम करती थी। उसकी 25 सिंतबर 2025 को हिसार निवासी अंशुल के साथ अरेंज मैरिज हुई थी। 


बताया जा रहा है कि इसी 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर दोनों हिसार आए हुए थे। इसके बाद  रविवार रात्रि करीब 7 बजे दोनों अपनी गाड़ी से निकले थे। इसके 4 घंटे बाद पति ने पुलिस को कॉल करके जानकारी दी कि किसी ने उसकी पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी।
उधर, मृतका महिला के बाप कृष्ण कथूरिया ने दामाद पर ही हत्या करने का शक जताया था। उन्होंने कहा था कि दामाद ने गलब्स पहनकर पहले उनकी बेटी का गला दबाया, फिर कैंची से गला काट दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और सारे मामले की परत दर परत खोलते हुए खुलासा कर दिया।

WhatsApp Group Join Now