Best Places: बारिश के मौसम में बना रहे है घूमने का प्लान, तो जान ले हरियाणा की बेहद खास जगह, आएगा खूब मजा

 | 
Best Places: बारिश के मौसम में बना रहे है घूमने का प्लान, तो जान ले हरियाणा की बेहद खास जगह, आएगा खूब मजा 

Top Tourist Places in Haryana: बारिश के इस मौसम में आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे है तो आज हम आपको हरियाणा के टॉप टूरिस्ट प्लेस के बारें में बताएंगे। यहां कम बजट में भी आप अपनी फैमली के साथ खूब इन्जाय कर सकते है।

अगर आप हरियाणा में रहते है या फिर दिल्ली, पंजाब जैसे आस- पास के राज्यों में रहते है, तो आप हरियाणा की इन बेहतरीन जगहों पर घूम सकते है। मानसून के इस सीजन में ये टूरिस्ट प्लेस आपके विकेंड शानदार बना देंगे।

चंडीगढ़

चंडीगढ़ हरियाणा में घूमने की खास जगहों में से एक है। देश ही नहीं विदेशों से भी यहां पर टूरिस्ट घूमने के लिए आते है। आप भी कम बजट में चंडीगढ़ घूम सकते है। यहां आप सुखना लेक, बर्ड पार्क,  रॉक गार्डन जैसे बेहतरीन प्लेस पर विजिट कर सकते है। खासकर बच्चों को ये जगह काफी पसंद आएगी, ऐसे में आप अपनी फैमली के साथ यहां पर जा सकते है।  

सुल्तानपुर नेशनल पार्क

ये पार्क हरियाणा के गुरूग्राम से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सुल्तानपुर में है। इस नेशनल पार्क दुनियाभर के बर्ड वॉचर्स का पसंदीदा स्थान है। यह पार्क एक फेमस पिकनिक स्पॉट है। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे है तो ये आपके लिए शानदार जगह है। 

WhatsApp Group Join Now

सोहना का शिवकुंड और झील

दिल्ली से करीब 64 किलोमीटर और गुड़गांव से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर हरियाणा का सोहना शहर स्थित है। यहां सोहना झील, दमदमा झील और शिवकुंड की सैर का लुत्फ आप उठा सकते हैं। झीलों के शौकीन और वॉटर गेम्स को पसंद करने वाले लोगों के लिए दिल्ली के नजदीक स्थित सोहना बेहद शानदार जगह है।

पिंजोर गार्डन

पिंजोर गार्डन हरियाणा के पंचकुला में स्थित है। पिंजोर गार्डन को यादविंद्रा गार्डन के रूप में भी जाना जाता है। मुगल गार्डन शैली पर आधारित यह गार्डन पटियाला के राजवंश शासकों द्वारा निर्मित कराया गया था। 

यह गार्डन अंबाला शिमला रोड पर पिंजोर गांव में स्थित है। यह बहुत सुंदर और मोहक बागीचा है। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे है तो आप पंचकूला की इस शानदार जगह जा सकते है, इसके अलावा पंचकूला और उसके पास चंडीगढ़ शहर के भी खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते है।

कुरुक्षेत्र

अगर आप अपने बच्चों को धार्मिक स्तर पर ले जाना चाहते हैं, तो हरियाणा के धार्मिक स्थल कुरुक्षेत्र के दर्शन कराएं। यह क्षेत्र महाभारत के केंद्र-बिंदुओं में से एक है। इस बहुत ही पवित्र स्थलों में से एक मावा जाता है। कुरुक्षेत्र के धर्मस्थल, कुंड, पवित्र मंदिर देखने लायक हैं। यहां आपको हरियाणवीं संस्कृति के बारें में भी जानने को मिलेगा। 


 

News Hub