बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ग्रुप ने SIRSA बस स्टेंड पर वितरित किए गर्म वस्त्र
Beti Bachao-Beti Padhao group distributed warm clothes at Sirsa bus stand
Mahendra india news, new delhi
समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ गु्रप ने समाजसेवा की कड़ी में एक और कदम बढ़ाते हुए शहर के बस स्टेंड पर सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंदों को गद्दे, रजाई, शॉल और गर्म कंबल वितरित किए गए। गु्रप की अध्यक्ष सुमन वर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा लगातार समाजसेवा का कारवां जारी है। उन्होंने कहा कि संस्था के गठन का उद्देश्य समाजसेवा को सर्वोपरि रखकर किया गया था।
इसी उद्देश्य को संस्था समाजसेवा के अलग-अलग कार्यों से सार्थक कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था अब तक सैकड़ों कन्याओं का कन्यादान कर चुकी है, जबकि गर्मी, सर्दी या त्योहार या घर में किसी भी खुशी के अवसर हो, हर अवसर पर सलम एरिया में जाकर लोगों को मिठाई, कपड़े, राशन सामग्र्री व जरूरत का सामान वितरित करती हंै, जिससे उन्हें असीम खुशी मिलती है।
वर्मा ने कहा कि अगर परमात्मा ने हमें इस लायक बनाया है कि हम किसी के चेहरे पर खुशी ला सकें तो हमें इसमें संकोच नहीं करना चाहिए और नि:स्वार्थ भाव से फिर चाहे परिस्थितियां कैसी भी हो, आगे बढक़र सेवा कर्म करना चाहिए। अध्यक्ष वर्मा ने सभी गु्रप सदस्याओं का भी आभार जताया, जो लगातार सहयोग के साथ-साथ उन्हें समाजसेवा के लिए प्रोत्साहित कर रही हंै। इस मौके पर मधु गर्ग, ज्योति, संतरो, विमला और सविता सहित अन्य गु्रप सदस्या उपस्थित थीं।
फोटो:
