home page

Bhai Dooj 2026: आज भाई दूज पर तिलक का शुभ मुहूर्त, बहनें जरूर जान लें ये जरूरी बातें

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है। इस साल भाई दूज का त्योहार आज बुधवार यानि 11 नवंबर 2026 को मनाया जा रहा है। भाई तिलक लगाने का  शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। इस दिन बहनें अपने भाइयों को टीका करके उनकी लंबी आयु और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को रक्षा का वचन और उपहार देते हैं। भाई दूज को भैय्या दूज, भाऊ बीज, भात्र द्वितीया, भाई द्वितीया और भरदुतिया के नाम से भी जाना जाता है। 

भाई दूज का महत्व
ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि शास्त्रों के मुताबिक, जो बहनें इस शुभ मौके पर अपने भाइयों को भोजन कराती हैं, उन्हें अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन बहनों के घर भोजन करने से भाइयों को दीर्घायु प्राप्त होती है, इसीलिये भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों के लिए भोजन बनातीं हैं और उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसती हैं। 

भाई दूज तिलक का  समय 2026
ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि पंचांग के अनुसार,  कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का प्रारंभ 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे होगा। द्वितीया तिथि का समापन 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा। भाई  दूज के दिन भाइयों को तिलक यानी टीका लगाने के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगा सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now

भाई दूज के दिन यमुना में स्नान क्यों किया जाता है? 
भाई दूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन यमुना में स्नान करने का खास महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन यमुना में स्नान करने से समस्त पाप नष्ट होते हैं और आयु व धन की वृद्धि होती है।  इस दिन जो भाई अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाता है, वह यमलोक के भय से मुक्त रहता है और दीर्घायु को प्राप्त करता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को यमुना ने भी अपने भाई यम को अपने घर खाने पर बुलाया था, इसीलिए इस दिन को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। 

 

भाई को तिलक लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
पूजा के लिए चॉक उत्तर-पूर्व में बनाएं
तिलक के वक्त भाई का मुंह उत्तर या उत्तर-पश्चिम में से किसी एक दिशा में होना चाहिए 
बहन का मुख उत्तर-पूर्व या पूर्व में होना चाहिए।
भैया दूज के दिन बहन को उपहार स्वरूप कुछ न कुछ जरूर दें।
भाई अपनी बहन के घर पर भोजन जरूर करें।
राहुकाल के दौरान भाई को तिलक भूलकर भी नहीं लगाएं।
कभी सूर्यास्त के बाद भैया दूज के दिन भाई का तिलक न करें, ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता।