home page

जरूरतमंद की हर संभव सहायता ही है भाई गोपाल कांडा की सोच - गोबिंद

 | 
भाई गोपाल कांडा की सोच - गोबिंद

 सिरसा। हरियाणा लोकहित पार्टी का 12 वां स्थापना दिवस समारोह आज सिरसा में मनाया गया। सिरसा में पार्टी के हिसारिया बाजार स्थित कैंप कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के संदेश को सुना। 02 मई 2014 को हरियाणा लोकहित पार्टी की स्थापना हुई थी।

            पार्टी के जिला प्रधान जयसिंह कुसुंबी की अध्यक्षता में हुए  कार्यक्रम में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से कार्यकर्ता पहुंचे। वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने एनडीए सहयोगी हरियाणा लोकहित पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी।

            हिसारिया बाजार स्थित कैंप कार्यालय में पहुंचे कार्यकर्ताओं को दिए संदेश में पूर्ववर्ती गोपाल कांडा ने उनकी पार्टी की सोच है जन - जन का सम्मान और लोकहित में काम। उसी आदर्श सोच पर चलते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने सदैव आम जनता की भलाई के कार्य किए हैं। कोरोना संकट के समय भी हजारों लोगों तक लंगर पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं ने किया। किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए कार्यकर्ता हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने विकास कार्य और समाज सेवा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

             वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने भी पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की सराहना करते हुए कहा कि जब जब जनता ने गोपाल कांडा को सेवा का मौका दिया उन्होंने सिरसा के विकास के लिए कार्य किया। जो प्रोजेक्ट सिरसा के विकास के लिए पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के प्रयासों से सिरसा को मिले उससे पहले कभी नहीं मिले। चाहे बाबा सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज की बात हो या फिर पंजुआना वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट या स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट। सिरसा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

WhatsApp Group Join Now

               उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भी सराहना की। पार्टी के जिला प्रधान जय सिंह कुसुंबी ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि  हरियाणा लोकहित पार्टी की स्थापना 2 मई 2014 को अक्षय तृतीया के पावन दिन हुई थी। राजनीति सेवा का माध्यम है, की बुलंद सोच के साथ व जन जन का सम्मान और लोकहित में काम के नारे के साथ पार्टी की स्थापना देश के सुप्रसिद्ध समाजसेवी , पूर्व मंत्री भाई गोपाल कांडा जी ने की। तब से लेकर आज तक हलोपा सुप्रीमो, पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा के नेतृत्व मेेंं पार्टी जनेसवा के कार्य कर रही है। कोरोना महामारी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों की सेवा की।  25 से 30 हजार जरूरतमंद परिवारों को प्रतिदिन भोजन पहुंचाने का कार्य हरियाणा लोकहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया।

                  जय सिंह कुसुंबी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोरोना की दूसरी लहर में श्री बाबा तारा होस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के तत्वावधान में कोविड केयर सेंटर खोला। जहां वेंटीलेटर और आक्सीजन के साथ साथ सभी आधुनिक सुविधाएं आम जनता के लिए उपलब्ध करवाई गई। अनगिनत लोगों की जान बचाने का कार्य इस कोविड केयर सेंटर ने किया। इसके साथ ही सैकडा़ें जरूरतमंद कन्याओं की सामुहिक शादी करवाई समाजसेवी भाई गोपाल कांडा जी ने।

अनेक संस्थाओं और गौशालाओं को आर्थिक सहायता देने की बात हो या जरूरतमंद लोगों को इलाज इत्यादि के लिए सहायता सहयोग की बात हो। भाई गोपाल कांडा और उनके अनुज गोबिंद कांडा ने सदैव आगे बढ़ कर योगदान दिया। सनातन संस्कृति और धार्मिक कार्यों को समर्पित भाई गोपाल कांडा का मानना है कि लोकहित सबसे बड़ा है। सभी को सम्मान देने की उनकी सोच ही हरियाणा

लोकहित पार्टी को विशेष पहचान दिलवाती है। इस मौके पर पार्टी हल्का प्रधान सुरेन्द्र महेरिया, उप हल्का प्रधान सुदेश पचार, अग्रवाल सभा के प्रधान संजय साहुवाला, अग्रसेन स्कूल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला, पार्षद मनमोहन मिड्डा, पार्षद दीपक सेठी, पार्षद जसपाल सिंह, पार्षद हेमकांत शर्मा, पार्षद विक्रम सैनी, पार्षद जोगेन्द्र सिंह, प्रदीप जैन, विक्की, हरमन्द्र सिंह, सुरेन्द्र मिंचनाबादी, अश्वनी बंसल, पार्षद राजन शर्मा, सजन गदली, पवन सरपंच, दलजीत सरपंच, राजिन्द्र सुधा, सुशील शर्मा, रामानन्द शास्त्री, सोनू डूमड़ा, नवदीश गर्ग, पूर्व पार्षद सुनील, राजेश गुज्जर, पूर्व पार्षद मनोज मकानी, पूर्व पार्षद रोहताश वर्मा, पूर्व पार्षद सुनील, घनश्याम मित्तल, वेद भूषण गर्ग, अमित गुप्ता, पप्पू रांझा, सुशील कंदोई, भीम सिंगला, राजू लाडवाल, बलजीत महिया, अनिल खिचड़, राजेन्द्र जाखड़, शिव कुमार, धर्मपाल नहराना, आत्माराम, राजेश नागल, पूर्व पार्षद राजेश, पंडित कमल शर्मा, इन्द्रपाल नहराना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।