भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट की नई शाखा का डबवाली में शुभारंभ, इनोवा क्रिस्टा एम्बुलेंस सेवा हुई शुरू
डबवाली। पिछले 20 वर्षों से मानवता की सेवा को समर्पित भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट, रजि. सिरसा द्वारा डबवाली में नई शाखा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से डबवाली को इनोवा क्रिस्टा एम्बुलेंस समर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के मुख्य सेवादार भाई गुरविन्द्र सिंह (पद्मश्री) ने की जबकि शुभारंभ श्री अर्पित संगल, IAS (SDM डबवाली) एवं श्री कपिल अहलावत, DSP डबवाली ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर DSP कपिल अहलावत ने कहा कि सड़क हादसों में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा दी जा रही निःशुल्क आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
ट्रस्ट के मुख्य सेवादार भाई गुरविन्द्र सिंह (पद्मश्री) ने बताया कि 7 जून 1997 को हुए एक सड़क हादसे में उन्हें समय पर एम्बुलेंस न मिलने का दर्द आज भी याद है। उसी अनुभव से प्रेरित होकर 2005 में ट्रस्ट की शुरुआत सरकारी अस्पताल सिरसा में निःशुल्क दूध सेवा से की गई, और 2008 में एक एम्बुलेंस के साथ निःशुल्क आपातकालीन सेवा आरंभ की गई।
आज ट्रस्ट के पास 16 एम्बुलेंस हैं, जो सिरसा, रानियां और ऐलनाबाद में 24 घंटे निःशुल्क सेवा दे रही हैं।
अब तक लगभग 12,575 सड़क हादसों व डिलीवरी केसों में ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा प्रदान की जा चुकी है। डबवाली के बाद फतेहाबाद और हिसार में भी जल्द ही यह सेवा शुरू की जाएगी।
कार्यक्रम में सिरसा से ऋषिपाल जिंदल, अर्जुन शर्मा, गुरशरण सिंह कालड़ा, हरबंस लाल जिंदल तथा डबवाली से आशीष मैहता, संजय मैहता, कालूराम मैहता, भजन मैहता, उग्रसैन, संजय नढा, गुरमिन्द्र सिंह, विपिन खन्ना, संजीव शाद, भूपेंद्र सिंह, वेद प्रकाश भारती सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
⸻
ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रमुख सेवाएं
1. भाई कन्हैया आश्रम
मंदबुद्धि, लावारिस, बुजुर्ग व अनाथ महिलाओं–पुरुषों–बच्चों के लिए आश्रय।
– अब तक 600 से अधिक लोगों को ठीक कर उनके परिवारों से मिलवाया जा चुका है।
– वर्तमान में 400 से अधिक लोग आश्रम में रह रहे हैं, जिन्हें भोजन, आवास, इलाज सभी निःशुल्क उपलब्ध हैं।
2. भाई कन्हैया शिक्षा संस्थान
जरूरतमंद लगभग 375 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, परिवहन, स्टेशनरी व मेडिकल सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
3. मेडिकल कैंप व रक्तदान शिविर
ट्रस्ट द्वारा वर्ष में तीन बड़े रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं।
4. पर्यावरण संरक्षण
ट्रस्ट द्वारा नर्सरी का संचालन और आधे एकड़ क्षेत्र में जंगल विकसित किया गया है।
5. भाई कन्हैया जल सेवा
जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने हेतु निरंतर सेवा।
⸻
डबवाली में नई शाखा और एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत से क्षेत्रवासियों को आपातकालीन स्थितियों में और अधिक त्वरित व निःशुल्क सहायता मिल सकेगी।
3 Attachments • Scanned by Gmail
