श्री श्याम भंडारा संघ ट्रस्ट रजि. द्वारा खाटू श्याम धाम में भंडारा 23 से
mahendra india news, new delhi
सिरसा। खाटू श्याम धाम (राजस्थान) में श्री श्याम भंडारा संघ ट्रस्ट रजि. द्वारा आगामी 23 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक लगाए जाने वाले भंडारे को लेकर सिरसा के मंगलम पैलेस से 21 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे भंडारा सामग्री के ट्रक और दो बसें सेवादारों की ट्रस्ट के संरक्षक पुरुषोत्तम गोयल एवं प्रधान सुनील सोनी की अध्यक्षता में रवाना की जाएगी।
इसी कड़ी में भंडारे की आगामी तैयारी को लेकर विगत सांय को संस्था के उप प्रधान अजय मित्तल , ट्रस्टी नरेश गुप्ता, संस्था के युवा सदस्य विवेक गुप्ता और युवा प्रधान हिमांशु गोयल को सिरसा से खाटू के लिए रवाना किया गया है। इस अवसर पर प्रधान सुनील सोनी ने कहा कि हर बार फाल्गुन मेले पर खाटू श्याम धाम में भंडारा लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस 6 दिवसीय भंडारे में लाखों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं।
उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि जो भी भंडारे के लिए जिस किसी रूप में सहयोग करना चाहता है, वो 22 फरवरी की सांय तक पहुंचा दें। इस मौके पर सचिव मोहित गोयल,उप प्रधान अजय मित्तल,कोषाध्यक्ष सुनील जिंदल, मनोज सिंगला (मौजा), राजीव बंसल, मनोज जूहीवाला, नरेश गुप्ता, सुशील शर्मा (शीलू) पंकज सराफ, पिंटू महिपाल व संस्था के अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित थे।
