हरियाणा के मुख्यमंत्री को सम्मानित करेगा भारतीय मजदूर संघ: जीवन ठाकुर
सिरसा। काफी लंबे समय से चली आ रही मांग मजदूरों के मिनिमम वेजेज रेट बढ़ाने के उपलक्ष्य में भारतीय मजदूर संघ ने सीएम नायब सैनी का धन्यवाद करते हुए 26 अप्रैल 2026 को ताऊ देवीलाल स्टेडियम राजीव चौक गुरुग्राम में उन्हें सम्मानित करेगा। भारतीय मजदूर संघ ने अपनी सभी घटक दलों को इस सम्मान समारोह शामिल होने का आह्वान किया है।
इसी विषय को लेकर कल अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश पदाधिकारियों की एक आॅनलाइन मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें फैसला लिया गया की सभी जिलों से भारी संख्या में इस सम्मान समारोह में सभी जिले अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इसलिए सभी जिÞलों के पदाधिकारियों से निवेदन है की वह आज ही अपने-अपने जिले में संपर्क करके गुरुग्राम जाने वाले साथियों की संख्या दिल्ली जोन में नरेंद्र यादव, हिसार जोन में लोकेश भयान, रोहतक जोन में रविन्द्र हुड्डा व पंचकूला जोन में बलिंदर को नोट करवाएंगे।
