भरोखां गांव के खिलाड़ी प्रमोद का नेशनल स्कूल गेम हैंडबॉल में हरियाणा टीम में चयन
गुजरात के सोमनाथ में आयोजित होने वाली 69 नेशनल स्कूल गेम हैंडबॉल अंडर 19 के लड़कों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरोखां का बारहवीं कक्षा का छात्र प्रमोद हरियाणा टीम का नेतृत्व करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
स्कूल के प्राचार्य वेद रोज ने बताया क़ि स्कूल के डी पी ई देव कम्बोज के अथक परिश्रम से विधालय क़ि टीम जिला व प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपरांत अब नेशनल स्तर पर अपना जीत का परचम लहराने जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूल में शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी अग्रणी स्थान प्राप्त कर रहा है खेलों में टीम को प्रथम स्थान पर उल्लेखनीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
पिछले दिनों इन खेलों क़ि बदौलत भरोखां गांव के कई नौजवान भारतीय सेना में भर्ती होकर भारत माता की सेवा कर रहे है इन्ही खेलों के कारण गांव की दो बेटिओं ने नेशनल स्तर पर मैडल प्राप्त किया है इस अवसर पर स्कूल की इस टीम को आशीर्वाद देने हसला प्रधान कुलदीप सिहाग, ज़ीनम चौधरी,राजविंदर कोर चहल ,अनीता कम्बोज ,जितेंदर गिरी , डॉ सुशीला रानी , डॉ नीतू ,ऋतू माहोर , मनजिंदर कोर कम्बोज ,सुमन असीजा , किरण ,अनिशा मेहता , परवीन कुमार , अमित कुमार , ज्योति प्रीत, अंकु ,हनुमान शर्मा , सुर्मिला कम्बोज ,सुषमा कम्बोज , सोहन लाल ,संतोष कुमारी , दलजीत कौर भंगू ,साहिब सिंह ,रमन मेहता ,गौशाला प्रधान हरीश बट्टी ,सरपंच सनेहलता , सरपंच मिलख राज कम्बोज ,सरपंच प्रतिनिधि भीम रोज मुख्य शिक्षक सुरेंदर कुमार आदि ने शुभकामनाये देकर टीम का मनोबल बढ़ाने का काम किया
