भाविप माधव शाखा, सिरसा ने की नव संवत पर की फल प्रसाद वितरण की सेवा
mahendra india news, new delhi
सिरसा। भारत विकास परिषद् माधव शाखा सिरसा द्वारा नव संवत के शुभावसर पर फल प्रसाद वितरण का सेवा कार्य किया गया। सचिव सतपाल जोत ने बताया कि डेरा बाबा सरसाईं नाथ सिरसा के प्रांगण में आयोजित हिंदू नव वर्ष मेला में पहुंचे श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित यह सेवाकार्य, प्रकल्प संयोजक जॉनीपाल सोनी के संयोजन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर लगभग 5000 श्रद्धालुओं को 60 कैरेट केले का प्रसाद वितरित करते हुए नव संवत की बधाई प्रेषित की गई। उन्होंने बताया कि मान्यता है कि बाबा सरसाई नाथ ने मुगल बादशाह शाहजहां के बेटे दारा शिकोह को जीवनदान दिया था, जिसके बाद शाहजहां ने डेरे को भूमि दान में दी थी। यह डेरा सिरसा शहर की उत्पत्ति से भी पुराना माना जाता है और इसे शहर की पहली इमारत कहा जाता है। यही नहीं डेरे के प्रांगण में एक सदियों पुराना 'जाल का पेड़' स्थित है, जिसे सिरसा के इतिहास का प्रत्यक्षदर्शी माना जाता है। बड़ी बात ये है कि यह स्थान सभी धर्मों के लोगों के लिए आस्था का केंद्र रहा है।
प्रात: 10 बजे से सांय 5 बजे तक चले इस सेवा कार्य में सचिव सतपाल जोत, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, जॉनीपाल सोनी, एस पी ग्रोवर, सतीश मित्तल पूर्व प्राचार्य, जनक राज शेरपुरा, ममता गोयल, सुनीता बंसल, संजय बंसल, राम किशन गोयल, नीलकमल सिंगला, हर्ष मरोदिया, दीपेश गुप्ता, राकेश कंबोज, पंकज मित्तल, बृजेश मिश्र, रवि अरोड़ा, निर्मल मरोदिया, तपन सोनी, अमित लढ़ा के साथ-साथ रॉबिन हुड आर्मी के सदस्यों पुनीत सेतिया, विशाल सोनी, वरुण छाबड़ा, परीक्षित कुमार, साहिल गर्ग, सचिन कुमार, अभिषेक गर्ग ने भारी बारिश के बावजूद भी समर्पित भाव से अपना सहयोग दिया। अंत में एस पी ग्रोवर ने सभी सहयोगकतार्ओं एवं सेवादारों को नववर्ष की बधाई प्रेषित की तथा उनका विषम मौसमी परिस्थितियों में भी डटकर सेवा करने के लिए सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
