home page

Bhojpuri Actress: जिसके लिए दांव पर लगा दिया करियर उसी ने दिया धोखा, इस हसीना ने झेला तलाक का दर्द

 | 
Bhojpuri Actress: The person for whom she put her career at stake betrayed her, this beauty suffered the pain of divorce

 Bhojpuri Actress Love Life: बॉलीवुड और साउथ की तरह ही अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है।  भोजपुरी सिनेमा में कई एक्ट्रेसेस अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए काफी फेमस है। इनमें एक नाम Anjana Singh का भी है। 

पर्दे पर अपने कातिल अंदाज से सबका दिल जीतने वाली Anjana Singh अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही। Anjana ने अपने प्यार के लिए करियर को दांव पर लगा दिया। उनकी शादी हुई, मगर पांच साल बाद ही तलाक हो गया।  

2012 में की करियर की शुरूआत 
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जन्मी Anjana ने 2012 में आई भोजपुरी फिल्म फौलाद से अपने करियर की शुरुआत की थी। Anjana Singh ने बहुत ही कम समय में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था। Anjana को फिल्मों में आते ही फेम मिलने लगा, यही वजह है कि उनको कई बार इसके लिए नफरत भी झेलनी पड़ी थी।

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
जब Anjana Singh अपने करियर के पीक पर थी तो उन्हें भोजपुरी स्टार यश कुमार मिश्रा से प्यार हो गया। दोनों की लव स्टोरी धीरे- धीरे आगे बढ़ी और Anjana ने अपना करियर ही दांव पर लगा दिया। साल 2013 में यश और Anjana शादी के बंधन में बंधे थे। साल 2015 में वह एक बेटी के माता-पिता बने। 

WhatsApp Group Join Now

शादी के पांच साल बाद तलाक 
लेकिन शादी के महज पांच साल के बाद साल 2018 में कपल का ऑफिशियल तलाक हो गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो यश कुमार के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से ऐसा हुआ था। तलाक के बाद Anjana अपनी बेटी के साथ सिंगल मदर बनकर जिंदगी बिता रही हैं। वहीं यश कुमार ने तलाक के चार साल बाद 2022 में निधि झा से मुंबई में शादी कर ली थी। दोनों एक बेटे के पैरेंट्स हैं।