home page

नकली नोट सप्लाई करने वाला, हिस्ट्रीशीटर भूरिया 3 दिन के रिमांड पर, सिरसा, जींद, हिसार सहित राजस्थान में नकली नोट सप्लाई करने और धोखाधड़ी के करीब 30 मामले दर्ज हैं

 | 
Bhuria, a history-sheeter and supplier of counterfeit currency, has been remanded to police custody for three days; around 30 cases of fraud and the supply of fake notes have been registered against him across Sirsa, Jind, and Hisar, as well as in Rajasthan

Mahendra india news, new delhi

सिरसा सिविल लाइन थाना पुलिस ने पैसे डबल करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना और हिस्ट्रीशीटर बदमाश भूरा सिंह उर्फ भूरिया निवासी कंगनपुर रोड, कीर्ति नगर सिरसा को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में नकली नोटों की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।एसपी दीपक सहारन ने बताया कि आरोपी भूरा सिंह उर्फ भूरिया पेशेवर अपराधी है,और थाना शहर सिरसा का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है । 

गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ सिरसा,जींद,हिसार सहित राजस्थान में नकली नोट सप्लाई करने और धोखाधड़ी के करीब 30 मामले दर्ज हैं।

आरोपी भोले-भाले लोगों को पैसे डबल करने का झांसा देकर नकली करेंसी थमा देता था और उनसे असली रकम लेकर फरार हो जाता था।पुलिस के अनुसार, बीते वर्ष सिविल लाइन थाना पुलिस ने पैसे डबल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो युवकों को 50 हजार रुपये की नकली करेंसी, तथा पुलिस की वर्दी और अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया थे । जांच में सामने आया था कि राजस्थान के टिब्बी क्षेत्र निवासी नरेश कुमार को 10 हजार रुपये के बदले 20 हजार रुपये की नकली करेंसी देकर ठगी का शिकार बनाया गया था।

दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि नकली नोटों का इंतजाम भूरा सिंह उर्फ भूरिया करता था और वही गिरोह को करेंसी उपलब्ध कराता था। इसी आधार पर पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर 3,दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।एसपी ने बताया कि आरोपी भूरा सिंह के खिलाफ बीते वर्ष नाथूसरी चोपटा थाना क्षेत्र में नकली नोट सप्लाई करने के मामले में जेल बंद था।

WhatsApp Group Join Now

 रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ कर नकली नोटों की सप्लाई चेन, इसमें शामिल अन्य लोगों और नेटवर्क के ठिकानों की जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी व्यक्ति इस गिरोह से जुड़ा पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।