home page

सिरसा के चौपटा की सबयार्ड अनाज मंडी में प्लाटों की बोली, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जाने प्रक्रिया...

 | 
mahendra india news, new delhi

Bid for plots in the Chaupata Subyard Grain Market in Sirsa will be held on September 29, 2025. Online registration has begun. Know the process

 सिरसा रोड स्थित नाथूसरी चौपटा सबयार्ड अनाज मंडी में 29 सितंबर 2025 को प्लाटों की आनलाइन बोली होगी। अनाज मंडी में प्लांटों की बोली सुबह दस बजे से शुरू होगी। मार्केट कमेटी सिरसा के द्वारा बोली के लिए आदेश जारी कर दिए गये हैं। अनाज मंडी में बोली के लिए आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुका है।

नीलामी की तिथि से 48 घंटे पहले पंजीकरण शुल्क का भुगतान आरटीजीएस, एनईएफटी से किया जा सकता है। बोली में भाग लेने के लिए ईएमडीकी राशि पोर्टल पर दिए गए ब्यौरा के अनुसार जमा करवानी होगी। एक से अधिक प्लाट खरीदने के लिए प्रत्येक प्लांटों के लिए इच्छूूक बोलीदाता को अलग से ईएमडी जमा करवानी होगी। 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जाने प्रक्रिया...


करना होगा भुगतान 
मार्केट कमेटी के सचिव ने बताया कि बोली को लेकर सार्वजानिक सूचना जारी कर दी गई है। चौपटा अनाज मंडी में सफल बोलीदाता को दस फीसद राशि बोली के 48 घंटे में जमा करवानी होगी। बोली की 15 फीसद राशि आशय पत्र के जारी करने के 30 दिन के भीतर जमा करवानी होगी। 

WhatsApp Group Join Now