home page

बड़ी खबर : नेशनल हाईवे पर 2 स्कूल बसों के बीच टक्कर; दुर्घटना में 6 छात्रों समेत 8 घायल

 | 
Big news: Two school buses collide on National Highway; 8 injured, including 6 students
mahendra india news, new delhi 

हरियाणा की बड़ी खबरों में रोहतक से हैं। जींद-रोहतक नेशनल हाईवे 71 पर सोमवार सुबह करीबन 8 बजे 2 स्कूल बस आपस में टकरा गई। इससे एक स्कूल बस पलट गई जबकि दूसरी बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। बसों की इस टक्कर में 6 छात्र व समेत 2 घायल हो गए। 2 छात्रों को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भेजा गया है, बाकि को मामूली चोटें आई है। लाखनमाजरा पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 


पुलिस के अनुसार घरौंठी रोड पर भगवतीपुर गांव की सीमा में जेड ग्लोबल स्कूल है।  स्कूल बस हथवाला व आसपास के गांवों से स्कूली छात्रों को लेकर जुलाना की तरफ से लाखनमाजरा की तरफ आ रही थी। 

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जैसे ही बस नेशनल हाइवे से कट से होते हुए नीचे उतरने लगी तो रोहतक से जींद की तरफ जा रही जींद के शाहपुर गांव के विकास हाई स्कूल की बस जींद की तरफ जा रही थी। विकास स्कूल की बस ग्लोबल स्कूल की बस के पिछले साइड से टकरा गई थी।  


इन बसों की टक्कर में ग्लोबल स्कूल की बस सडक़ किनारे पलट गई। जबकि शाहपुर के विकास स्कूल की बस का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के तुरंत बाद राहगिरों व ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस हादसे में घायल छात्रा वान्या, छात्र हिमांशु व अन्य ने को समीप ही लाखनमाजरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया। वहां से 2 छात्रों को पीजीआई रैफर कर दिया गया। 
 
रेवाड़ी में शादी समारोह के बाद लौट रही थी शाहपुर की बस
पुलिस के अनुसार शाहपुर के विकास हाई स्कूल की बस में एक परिवार भाती के तौर पर रेवाड़ी में विवाह के अंदर लेकर गये हुए थे। उसमें स्कूल के छात्र सवार नहीं थे। जबकि ग्लोबल स्कूल भगवतीपुर की स्कूल में गांवों के बच्चे स्कूल आ रहे थे। 
 
लाखनमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि 2 स्कूल बसों की टक्कर में छात्रों सहित 6 व्यक्ति घायल हो गये। 2 घायलों को पीजीआई रैफर किया गया है। किसी को गंभीर चोट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now