home page

स्कूली छात्रोंं के लिए बड़ी खबर, हरियाणा व राजस्थान में इस दिन से खुलेंगे सरकारी व निजी स्कूल

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा व राजस्थान के सरकारी व निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया हुआ था। राजस्थान में पहले 22 जून तक अवकाश घोषित थे। इसके बाद गर्मी बढऩे के कारण स्कूलों में 30 जून तक अवकाश बढ़ा दिया गया। हरियाणा प्रदेश के स्कूलों में 30 जून तक अवकाश घोषित किया है। हरियाणा व राजस्थान के सरकारी व निजी स्कूल एक जुलाई से फिर से खुलेंगे। 


राजस्थान, दिल्ली हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में स्कूल कब से खुलने वाले है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के आदेश के मुताबिक अब देश में जल्द ही सभी स्कूल खुलने वाले है। देश के कुछ हिस्सों में गर्मी का प्रकोप अब भी जारी हैं, मानसून की बरसात भी इस बार देरी से होगी। 

हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली में गर्मी की छुट्टिया 30 जून को खत्म होगी और बच्चों के स्कूल 1 जुलाई से खुलेंगे, जिससे उन्हें इस साल बड़े राज्यों में सबसे लंबी गर्मी की छुट्टियों में से एक मिलेगी।

हरियाणा में गर्मी की छुट्टियां 25 मई से 30 जून तक रखी गई हैं। हालांकि संबंधित जिला अधिकारी स्थानीय मौसम के हालात के आधार पर स्कूल खोलने की तिथि में बदलाव कर सकते हैं। पंजाब में भी स्कूल 1 जुलाई को फिर से खुलने की उम्मीद है। 

WhatsApp Group Join Now