home page

बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक ने राजलदेसर, दुधवा खारा, हडियाल, सादुलपुर व चूरू स्टेशनों का किया दौरा, ये दिए निर्देश

 | 
Bikaner Divisional Railway Manager visited Rajaldesar, Dudhwa Khara, Hadiyal, Sadulpur and Churu stations and gave these instructions
mahendra india news, new delhi 

मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल ने राजलदेसर, दुधवा खारा, हडियाल, सादुलपुर व चूरू और चूरू स्टेशनों का दौरा किया गया। बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने अपने दौरे में राजलदेसर स्टेशन का दौरा किया, उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया,स्टेशन कक्ष, प्लेटफार्म, टिकट खिडक़ी एवं यात्री सुविधाओं का जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मंडल रेल प्रबंधक ने अपने दौरे में दूधवा खारा स्टेशन का दौरा भी किया उन्होंने यात्री सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मॉडल रेट प्रबंधक गौरव गोविल ने हडियाल स्टेशन पर भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।


मंडल रेल प्रबंध के गौरव गोविल ने अपने दौरे में सादुलपुर स्टेशन का निरीक्षण भी किया, उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन पर चल रहे  पुनकास कार्यों का बारीकी से  जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पर  अमृत भारत योजना के अंतर्गत 18.70 करोड़ की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास कार्य  (99त्न से अधिक)लगभग पूरा हो चुका है।

WhatsApp Group Join Now


 उन्होंने प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट टिकट खिडक़ी,स्टेशन कक्ष आदि का निरीक्षण किया एवं अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने रेल दोहरीकरण के संबंध में सादुलपुर स्टेशन पर  नॉन इंटरलॉकिंग एवं अन्य तकनीकी कार्यों का बारीकी से जायाजा लिया एवं संरक्षित रेल संचालन को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए।

 मंडल रेल प्रबंधक ने अपने दौरे में चूरू स्टेशन का दौरा भी किया उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 19.68 करोड़ की लागत से चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि चूरू स्टेशन का 95त्न कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य को शीघ्रता से पूरा किया जाएगा। पुनर्विकसित  चूरू स्टेशन के प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, स्टेशन,  टिकट खिडक़ी प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चूरू स्टेशन  पर भवन के समरूप में बड़े स्तर पर  सुधार कार्य, स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान का कार्य, बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सौंदर्य करण, दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग ऑफिस रिटायरिंग रूम आदि में सुधार, नए टॉयलेट ब्लॉक्स लगाए गए हैं। 


 उपरोक्तकार्यो के अलावा सौंदर्य वर्धन के लिए एलइडी लाइटिंग भी की गयी है। सभी सुविधाओं का दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त साइनेज भी लगाया गया है । इस स्टेशन पर कला एवं संस्कृति का समन्वय करते हुए दीवारों एवं छतों पर आकर्षक पेंटिंग भी की गयी है। 
      इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार हेतु के कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलइडी स्क्रीन्स तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाया गया है । 


स्टेशन की प्रकाश व्यवस्था, सुगम,निर्बाध एवं निरंतर तकनीकी रेल कार्यों के संचालन हेतु हरित ऊर्जा उत्पादन सोलर ऊर्जा प्लांट भी स्थापित किया जायेगा । इस हेतु लगभग 18 लाख की लागत से 40 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित किया गया है। चूरू स्टेशन पर 10.68 करोड़ की लागत से 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज व लिफ्ट भी लगेगी । फुट ओवरब्रिज  का 77त्न कार्य पूर्ण हो चुका है एवं शेष कार्य शीघ्रता से पूरा किया जाएगा।

अमृत भारत  स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन के पुनर्विकसित होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी,आवागमन सुगम होगा एवं व्यापारी वर्ग भी लाभान्वित होगा।

मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में चूरू स्टेशन पर संरक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें  मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने बताया कि रेल संचालन में किसी भी स्थिति में लाल सिग्नल को पार नहीं करें, रेल संचालन में शॉर्टकट नहीं अपनाएं एवं संरक्षित रेल संचालन को लेकर अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए। 

इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल अभियंता (दक्षिण) अमन अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (विद्युत) आदित्य लेघा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अजय सिंह सेंगर, वरिष्ठ मंडल  इंजीनियर (संकेत एवं दूरसंचार) रण सिंह गोदारा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक,  जयप्रकाश, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक लालचंद कुम्हार सहित अनेक रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।