home page

सिरसा में हेरोइन सहित बाइक सवार युवक गिरफ्तार, नाथूसरी चौपटा थाना में मामला दर्ज

 | 
NEWS

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
 SIRSA जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए  सिरसा पुलिस ने गांव  जोगीवाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बाइक सवार  युवक  को हजारों रूपए की 13 ग्राम 71 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाथूसरी चौपटा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

सीआईए सिरसा प्रभारी  ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सीआईए सिरसा की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव  चाहवाला से होते हुए गांव जोगीवाला की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव जोगीवाला के नजदीक पंहुची तो सामने की तरफ से बाइक सवार एक नौजवान युवक आता दिखाई दिया। उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त बाइक सवार युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उनके कब्जे से 13 ग्राम 71 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। सीआईए प्रभारी ने बताया की गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान  संदीप कुमार उर्फ सेंडी पुत्र  दलबीर सिंह निवासी गांव जोगीवाला ,जिला सिरसा के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।