home page

वृक्षों के रक्षार्थ महापड़ाव में जिलेभर के बिश्नोईजन लेंगे बढ़-चढक़र भाग: बिश्नोई सभा

 | 
Bishnois from across the district will participate enthusiastically in the Mahapadav to protect trees: Bishnoi Sabha

mahendra india news, new delhi
सिरसा। बिश्नोई समाज द्वारा वृक्षों के रक्षार्थ बीकानेर में महापड़ाव व धरने को लेकर प्रधान खेमचन्द बैनीवाल की अध्यक्षता में बिश्नोई सभा, सिरसा की वीरवार को विशेष बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि 2 फरवरी, 2026 को वृक्षों के रक्षार्थ बिश्नोई समाज द्वारा बीकानेर में दिये जाने वाले महापड़ाव व धरना प्रदर्शन में जिला सिरसा के बिश्नोईजन भी बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे

तथा पूर्व राजस्थान विधायक फरसराम बिश्नोई की अगुवाई में हिसार, फतेहाबाद के रास्ते 24 जनवरी को बिश्नोई मन्दिर, सिरसा में पहुंचने वाली रैली में स्थानीय लोग भी पहुंच कर आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

सभा प्रधान ने बताया कि पिछले काफी समय से विकास के नाम पर राजस्थान के वन्य क्षेत्रों में पेड़ों की अन्धाधुन्ध कटाई की जा रही है, जिससे पर्यावरण संरक्षण पर खतरा मंडरा रहा है। इसी सन्दर्भ में 2 फरवरी को समाज राज्य सरकार को ज्ञापन देगा कि वृक्षों के रक्षार्थ सख्त कानून बनाया जाये। आज की विशेष बैठक में सभा पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य तथा गणमान्य महानुभाव उपस्थित थे।