सरसाई कमल, SIRSA में धूमधाम से मनाया जाएगा भाजपा स्थापना दिवस: एडवोकेट यतीद्र सिंह
BJP Foundation Day will be celebrated with great pomp in Sarsai Kamal, Sirsa: Advocate Yatinder Singh
mahendra india news, new delhi
BJP ( भारतीय जनता पार्टी) के स्थापना दिवस के अवसर पर सिरसा BJP परिवार द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर को विशेष बनाने के लिए सरसाई कमल पार्टी कार्यालय को विशेष रूप से सजाया गया है। कल के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत प्रात:काल हवन यज्ञ से होगी, जिसमें संगठन की उन्नति, राष्ट्र की समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की जाएगी।
इसके पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना कर भारतीय जनता पार्टी के ध्वज की पूजा एवं ध्वजारोहण किया जाएगा। यह आयोजन पार्टी की विचारधारा, राष्ट्रभक्ति एवं संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक होगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन महान व्यक्तित्वों, पूर्व अध्यक्षों एवं करोड़ों समर्पित कार्यकतार्ओं के त्याग, परिश्रम और समर्पण को नमन करने का अवसर है, जिनकी बदौलत भारतीय जनता पार्टी आज इस ऊंचाई तक पहुंची है।
उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है, उनके नेतृत्व ने संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और जनसेवा के नए आयाम प्रदान किए हैं। साथ ही, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठनात्मक मजबूती और विस्तार का कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहा है, जिससे पार्टी की जड़ें और अधिक सुदृढ़ हो रही हैं।
हरियाणा प्रदेश के संदर्भ में उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के कुशल संगठनात्मक नेतृत्व में पार्टी निरंतर सशक्त हो रही है और कार्यकतार्ओं में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रात: 10:00 बजे पार्टी कार्यालय पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में भाग लें और स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाते हुए संगठन की एकता, शक्ति एवं समर्पण का परिचय दें।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत है और उनके अथक परिश्रम एवं समर्पण के कारण ही पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक संगठन के रूप में स्थापित हुई है। स्थापना दिवस का यह अवसर हमें अपने मूल सिद्धांतों—राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और सेवा ही संकल्प—को पुन: स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
