home page

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों एवं अंत्योदय की अवधारणा को आत्मसात कर रही भाजपा: कृष्ण बेदी

 | 
BJP is assimilating the thoughts of Pandit Deendayal Upadhyay and the concept of Antyodaya: Krishna Bedi

mahendra india news. new delhi
सिरसा। हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी बुधवार को सिरसा स्थित सरसाई कमल कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के समर्पण दिवस पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। मंत्री कृष्ण बेदी ने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों एवं अंत्योदय की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सपना था कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इसी विचारधारा को धरातल पर साकार कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के अंतर्गत माताओं-बहनों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अंत्योदय योजना के तहत गरीब परिवारों को गेहूं, दाल व अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री दी जा रही है। जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों के लिए नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गई है तथा जरूरतमंद बच्चों को भी सरकार द्वारा शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि भारत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को अपनाकर भविष्य में परम वैभव को प्राप्त करेगा और विश्व में शीर्ष स्थान हासिल करेगा। उन्होंने पेंशन को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा में किसी भी पात्र व्यक्ति की पेंशन न तो काटी गई है और न ही भविष्य में काटी जाएगी। कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के चलते झूठा प्रचार कर रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार नकारात्मक राजनीति कर रही है और अब तक 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। यदि कांग्रेस इसी प्रकार की नकारात्मक राजनीति करती रही तो भविष्य में यह आंकड़ा भी प्राप्त करना उसके लिए कठिन हो जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

प्रेस वार्ता में मंत्री कृष्ण बेदी ने उपस्थित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों व छायाकार बंधुओं का धन्यवाद करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। इस अवसर पर जगदीश चोपड़ा, शांति स्वरूप, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, अम्ीार चंद मेहता, शीशपाल कंबोज, रोहताश जांगड़ा, जिला महामंत्री अम्बर मेहता व हनुमान कुंडू, भूपेश मेहता, कपिल सोनी एडवोकेट, सुमन सैनी, भावना शर्मा, रतन लाल बमानिया, बलवान जांगड़ा,  ललित पोपली, गुरदेव सिंह राही, डा. गंगा सागर केहरवाला, बलजिंदर जोसन, सुनील बमानिया, पार्षद संजीव रातुसरिया, गणेश चांवरिया, लखा राम कंबोज सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।