गांव जमाल पहुंचे BJP नेता अमीरचंद मेहता, तालाब सौंदर्यीकरण का किया निरीक्षण, SIR अभियान पर की बैठक
Mahendra india news, new delhi
गांव जमाल में BJP के वरिष्ठ नेता अमीरचंद मेहता ने तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और कार्यकर्ताओं से पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान अमीरचंद मेहता ने गांव के समग्र विकास पर भी चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव में आवश्यक विकास कार्यों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा, ताकि संबंधित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा सके।
इस अवसर पर BLO भूराराम, जिला पार्षद नंदलाल बेनीवाल, सुशासन विभाग के जिला संयोजक जगतपाल बेनीवाल, सचिन शर्मा, जयवीर बेनीवाल, बालवीर नांदेवाल, दयाराम हुड्डा, रामस्वरूप बेनीवाल, रवि शर्मा, गणेश शर्मा, रोहतास बेनीवाल सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
